Sunday, November 22, 2015

जिंदगी में सफलता प्राप्त करनी हैं तो अपनाइये इन 4 आदतो को

दोस्तों आज में आपके साथ ऐसा पोस्ट शेयर कर रहा हूँ जो आपको जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, कुछ लोग कैसे एक के बाद एक सफलता पा लेते है तो कुछ लोग बस हाथ मलते रह जाते है ? वो ऐसा क्या अलग करते हैं? आप कैसे उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। यहां जानिए ऐसे ही कुछ तरीकों और आदतों के बारे में जो आपको सफलता की ओर ले जाती हैं...

success tips in hindi
source
1. सफल लोग सफलता के लिए सिर्फ काम और मेहनत ही नहीं करते उसका आकलन भी करते हैं। वे अपने कामों को लगातार जांचते रहते हैं। दूसरों से सलाह भी लेते हैं। इस तरह उन्हें पता होता है कि आगे क्या करना है और कहां गलती हो गई। जब तक आप अपने काम का आकलन और जांच नहीं कर लेते, आप उसे नियंत्रित भी नहीं कर सकते।

good things in life
source

2. मुश्किल से मुश्किल काम भी अगर कई छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर किया जाए तो वह आसान हो जाता है। जैसे अगर आप खुद को बदलना चाहते हैं तो छोटे, सकारात्मक और लगातार बदलाव कीजिए। पौष्टिक भोजन कीजिए, कसरत कीजिए, धीरे-धीरे छोटी और प्रोडक्टिव आदतें विकसित कीजिए। यह आपमें उत्साह पैदा कर सकती हैं और आप सफलता की ओर बढ़ने लगते हैं।

motivational quotes in hindi
source

3. कई बार हमारी दिनचर्या काफी व्यस्त होती है। कई तरह की मीटिंग्स, फोन कॉल्स, ईमेल के जवाब और रोजाना के काम उन्हें लगातार व्यस्त रखते हैं। व्यस्त दिनचर्या महत्वपूर्ण होने का अहसास भी कराने लगती है, लेकिन कभी-कभी यह सिर्फ भ्रम होता है। इतनी व्यस्तता के बावजूद कुछ भी उत्पादक काम वे नहीं कर पाते। इसका समाधान है- थोड़ा रुकिए, अपने लक्ष्यों और उद्देश्य को दोहराइए, जो सबसे जरूरी हो, उसे सबसे पहले कीजिए। एक समय में एक ही काम कीजिए।


success in life in hindi
source

4. कई बार हम नियमित और रोजमर्रा के काम करने में इतना ज्यादा आदी हो जाते हैं कि दूसरे काम करना और अपने दायरे के बाहर जाना पसंद नहीं करते। इस चक्कर में अवसर आते हैं और निकल जाते हैं। कोई मौका आता है तब उसे पकड़ने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ा पाते। हमें भ्रम हो जाता है कि इसके लिए खास तरह की योग्यता और ज्ञान की जरूरत है। हम असहज हो जाते हैं और अवसर निकल जाता है, जबकि सच्चाई यह है कि कोई भी आदमी कभी भी किसी अवसर को आजमाने के लिए सौ प्रतिशत तैयार नहीं होता है। सफल व्यक्ति अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलता है, जोखिम लेता है। नई चीजें सीखता है और आगे निकल जाता है।

No comments:

Post a Comment